Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

रांची विश्वविद्यालय में 41 सहायक प्राध्यापकों को राहत, 11 महीने के लिए मिला सेवा विस्तार

रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी विभागों और कॉलेजों में कार्यरत 41 सहायक प्राध्यापकों को 11 महीने का सेवा विस्तार दिया है। ये शिक्षक वोकेशनल और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सेवा विस्तार 19 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

रांची: रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी विभागों और कॉलेजों में कार्यरत 41 सहायक प्राध्यापकों को 11 महीने का सेवा विस्तार दिया है। ये शिक्षक वोकेशनल और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सेवा विस्तार 19 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

आईएमएस के छह शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के छह शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इनमें डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. अमित शेखर तिर्की, डॉ. नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ. शिल्पी आभा खलखो, डॉ. सोनी कुमारी और डॉ. पूजा कुमार शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के संतोष उरांव, केओ कॉलेज गुमला के डॉ. अमित कुमार और सिमडेगा कॉलेज के कौशिक कुमार को भी सेवा विस्तार मिला है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

रांची वीमेंस कॉलेज के 13 शिक्षक शामिल

रांची वीमेंस कॉलेज में कंप्यूटर, आईटी, बायोटेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग और बीबीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के 13 शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। वहीं, डोरंडा कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, एमसीए और बीबीए विभाग के सात शिक्षकों को भी सेवा विस्तार दिया गया है।

वित्त पदाधिकारी का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप प्रसाद का कार्यकाल भी बढ़ाया जा सकता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका कार्यकाल एक साल या नियमित नियुक्ति होने तक बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से अनुमति मांगी है। उनका वर्तमान कार्यकाल 22 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।

कॉलेजों में कर्मचारियों की जरूरत का होगा आकलन

विश्वविद्यालय प्रशासन सभी अंगीभूत कॉलेजों में कुशल और अर्ध-कुशल कर्मचारियों की जरूरत का आकलन कर रहा है। इसके लिए कॉलेजों के प्राचार्यों से 13 अक्टूबर को दोपहर दो बजे तक रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में कॉलेज का क्षेत्रफल, विद्यार्थियों की संख्या और कर्मचारियों की जरूरत का ब्योरा देना होगा। इसी आधार पर विश्वविद्यालय आगे कर्मचारियों की तैनाती की योजना तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *