फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 17 लाख कैश, गहने और लग्जरी कार जब्त

अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा: मुख्य आरोपी फरार, चोरी का माल छिपाने के आरोप में सरगना की पत्नियां गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पॉश इलाके अशोक नगर में 9 जुलाई को हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रांची पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के नेटवर्क को बेनकाब किया है, जो वारदात को अंजाम देने के लिए जगुआर जैसी बहुकीमती लग्जरी कारों का इस्तेमाल करता था।

विशेष जांच दल (SIT) की कार्रवाई में पुलिस ने 17 लाख रुपये से अधिक नगद, भारी मात्रा में सोने-हीरे के कीमती आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई नीले रंग की जगुआर कार बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान गिरोह के मुख्य सरगना और आरोपी फरार होने में सफल रहे, लेकिन चोरी की संपत्ति को छिपाने और सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी किसी भी शहर में वारदात से पहले फर्जी पहचान पत्र के जरिए महंगे होटलों में रुकते थे और जगुआर कार से रेकी कर बंद मकानों को निशाना बनाते थे। अरगोड़ा पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram