फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन लाभ, डीसी कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह

डीसी कार्यालय में शनिवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़े सभी देय लाभ भी प्रदान किए गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: डीसी कार्यालय में शनिवार को पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 16 सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़े सभी देय लाभ भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने उनके लंबे सेवाकाल और समाज के प्रति योगदान की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य निर्माता होते हैं। बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने बताया कि रांची जिले में पिछले 22 महीनों से लगातार शिक्षक सम्मान सह सेवानिवृत्ति दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देय लाभ उपलब्ध कराना है।

सेवानिवृत्ति जीवन का नया पड़ाव

सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 30 से 35 वर्षों की लंबी सेवा के बाद जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है। सेवानिवृत्ति को जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए पड़ाव के रूप में देखना चाहिए। इस दौरान अपने स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए समय निकालना चाहिए।

युवाओं का मार्गदर्शन करने की अपील

उपायुक्त ने कहा कि आज के युवा मोबाइल पर अधिक समय बिता रहे हैं, जिसका उनके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में सेवानिवृत्त शिक्षक अपने अनुभवों से युवाओं का मार्गदर्शन करें और उन्हें जागरूक बनाएं।

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से समाज के वंचित और शोषित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। साथ ही कहा कि शिक्षा के माध्यम से समृद्ध समाज के निर्माण में वे अपनी भूमिका आगे भी निभाते रहें।

Read more : छठ घाटों पर होगी बेहतर व्यवस्था, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram