फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीमार मां के लिए घर से निकले रविन्द्र, नदी में मिला शव

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इंदकाटा गांव के पास शुक्रवार सुबह नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान असंतलिया निवासी 50 वर्षीय रविन्द्र बोदरा के रूप में की गई है। घटना की

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इंदकाटा गांव के पास शुक्रवार सुबह नदी से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान असंतलिया निवासी 50 वर्षीय रविन्द्र बोदरा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

परिजनों के अनुसार, रविन्द्र बोदरा की मां की तबीयत खराब थी। इसी सिलसिले में वह गुरुवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह इंदकाटा गांव के समीप नदी में स्थानीय लोगों ने एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। बाद में शव की पहचान रविन्द्र बोदरा के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और असंतलिया गांव के कई ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। रविन्द्र बोदरा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram