फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 125 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया, पुलिस ने अपनाया नया तरीका

Ranchi News: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। शहर में करीब 13 लाख चालान बकाया हैं, जिनकी रकम बढ़कर 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बकाया वसूली के लिए नया तरीका

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। शहर में करीब 13 लाख चालान बकाया हैं, जिनकी रकम बढ़कर 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने बकाया वसूली के लिए नया तरीका अपनाने का फैसला किया है। जल्द ही एक कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा, जहां से चालान भरने की जानकारी फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए दी जाएगी।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि जो वाहन चालक बार-बार नियम तोड़ेगा, उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में 3588 लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे, वहीं 2025 में अब तक 1336 लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं।

इस बीच, फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर भी चालान कटने की शिकायतें सामने आई हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस ने सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट से लिंक करने का अनुरोध किया है, ताकि गलत गाड़ियों पर चालान न हो।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कॉल सेंटर अगले कुछ हफ्तों में काम शुरू कर देगा। रोजाना सैकड़ों वाहन मालिकों से संपर्क कर उन्हें चालान भरने की याद दिलाई जाएगी। तय समय पर जुर्माना न भरने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram