फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची-टाटानगर रेल सफर होगा और तेज़, 40 मिनट घटेगा समय

Ranchi News: रांची से टाटानगर (Ranchi to Tatanagar Train) का ट्रेन सफर अब और तेज़ और सुविधाजनक होने वाला है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई बाईपास रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत झारखंड के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची से टाटानगर (Ranchi to Tatanagar Train) का ट्रेन सफर अब और तेज़ और सुविधाजनक होने वाला है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई बाईपास रेल लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत झारखंड के सिल्ली और पश्चिम बंगाल के इलू स्टेशन के बीच स्वर्णरेखा नदी पर एक आधुनिक पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल बनने के बाद दोनों स्टेशनों के बीच लगभग 5.9 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर लगभग 140 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इलू स्टेशन से पुल निर्माण का सर्वे भी पूरा हो चुका है और अब रेलवे जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में जुटा है। इसके लिए स्थानीय लोगों की निजी जमीन की जांच भी की जा रही है।

नई बाईपास लाइन बनने से टाटानगर से रांची जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। वर्तमान में ट्रेनों को मुरी स्टेशन से होकर रांची जाना पड़ता है, लेकिन नई लाइन बनने के बाद ट्रेनें सीधे इलू होकर रांची पहुंचेंगी। इससे न केवल 10 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी बल्कि यात्रियों को 40 मिनट का समय भी बचेगा। वहीं, मुरी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का दबाव कम होगा और इंजन बदलने की प्रक्रिया भी खत्म हो जाएगी।

इस परियोजना से आसपास के ग्रामीण इलाकों का विकास भी तेज़ी से होगा। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होने से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मनीकुई में बिछेगी दो लूप लाइन

इसके साथ ही, मनीकुई स्टेशन के पास अप और डाउन लाइन में 70 मीटर लंबी दो लूप लाइनें बिछाई जाएंगी। इस कार्य पर साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा। लूप लाइन बनने से न केवल यात्री ट्रेनों का संचालन आसान होगा बल्कि मालगाड़ियों की ढुलाई क्षमता भी बढ़ेगी। इसके अलावा सीनी-कांड्रा और कांड्रा-चांडिल के बीच थर्ड लाइन बिछाने की योजना पर भी काम जारी है। तब तक रेलवे लूप लाइन का इस्तेमाल करके मालगाड़ियों की आवाजाही को और सुचारू बनाएगा।

रेलवे का यह प्रोजेक्ट रांची-टाटानगर के बीच कनेक्टिविटी को एक नए स्तर पर ले जाएगा और यात्रियों को समय व दूरी दोनों की बचत होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram