फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

न्यायमूर्ति नवनीत कुमार बने झारखंड विद्युत आयोग के नए अध्यक्ष

Ranchi News: राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने आज झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नवनीत कुमार ने आज झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री भी रहे समारोह में शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

न्यायमूर्ति नवनीत कुमार का कार्यकाल आयोग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विद्युत नियामक आयोग राज्य में बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने, दर निर्धारण और उपभोक्ता हितों की रक्षा से जुड़ा अहम दायित्व निभाता है। उनकी नियुक्ति से आयोग के कार्यों में और पारदर्शिता व मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram