Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»झारखंड के लाल ने KBC में लहराया परचम, जीतकर लाए ₹25 लाख
#Trending

झारखंड के लाल ने KBC में लहराया परचम, जीतकर लाए ₹25 लाख

रांची के मोरहाबादी निवासी सुभाष कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में ₹25 लाख का इनाम जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के छात्र सुभाष ने मिमिक्री और गायन से अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित किया।
By Samsul HaqueDecember 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News: राजधानी रांची के मोरहाबादी निवासी सुभाष कुमार ने अपनी अद्भुत ज्ञान क्षमता और प्रतिभा के दम पर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर ₹25 लाख रुपए का बड़ा इनाम जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है। सुभाष ने रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के खोरठा विभागाध्यक्ष ओहदार अनाम अजनबी ने बताया कि सुभाष की इस उपलब्धि से पूरे विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। केबीसी खेलकर घर लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

अमिताभ बच्चन को किया मुग्ध

सुभाष कुमार ने अपनी प्रतिभा से सिर्फ सवालों के जवाब नहीं दिए, बल्कि दर्शकों और होस्ट अमिताभ बच्चन को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने केबीसी के पहले राउंड में ही नाना पाटेकर और सनी देओल की बेहतरीन मिमिक्री कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा, गायन और कविता पाठ से भी उन्होंने फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन को आकर्षित किया।

टीवी पर 8 से 12 दिसंबर तक सोनी टीवी और सोनी लिव पर सुभाष का जलवा प्रसारित होगा।

लक्ष्य और सफलता का मंत्र

सुभाष कुमार वर्तमान में रांची में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अगर मन में जज्बा और जूनून हो, तो सफलता की राह आसान हो जाती है।” उनका कहना है कि मेहनत और लगन से काम करने पर सफलता कदम चूमती है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां रेणुका गुप्ता, पिता रामकिशोर साहू, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष और संत जेवियर कॉलेज के व्याख्याताओं को दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.