फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग में रांची ने मारी बाजी, 8 स्वर्ण समेत 12 पदकों के साथ लौटी टीम

Ranchi News : रांची जिले की किक बॉक्सिंग टीम ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराया। 2-3 जुलाई तक रामगढ़ जिले के कोटर स्थित इनडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रांची की टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिले की किक बॉक्सिंग टीम ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराया। 2-3 जुलाई तक रामगढ़ जिले के कोटर स्थित इनडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रांची की टीम ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर कुल 12 पदकों के साथ दमदार वापसी की।

रांची जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा ‘दीपू’ ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और भविष्य में उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ी निरंतर बेहतरी की ओर अग्रसर हैं और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतेंगे।”

टीम के साथ महासचिव गुलाम जावेद और कोच साहिल खान भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लड़कियों और लड़कों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं:

  • लड़कियों में:
    • संगीता कुमारी (15 वर्ष, 47 किग्रा) – स्वर्ण
    • जूही कुमारी (17 वर्ष, 38 किग्रा) – स्वर्ण
    • मणि कुमारी (16 वर्ष, 36 किग्रा) – स्वर्ण
  • लड़कों में:
    • आयुष कुमार (15 वर्ष, 81 किग्रा) – स्वर्ण
    • फैजल अंसारी (13 वर्ष, 37 किग्रा) – स्वर्ण
    • शाद कौशर (16 वर्ष, 47 किग्रा) – स्वर्ण
    • सर्वजीत कुमार सिंह (15 वर्ष, 59 किग्रा) – स्वर्ण
    • मोहन मुंडा (21 वर्ष, 50 किग्रा) – स्वर्ण
    • रोहित उरांव, प्रिंस राज ताना भगत, यशराज कच्छप – रजत पदक
    • एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया

खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में आलोक श्रीवास्तव, कमल किशोर कच्छप, नौशाद खान, मनिंदर सिंह, गुड्डू खान, सिंटू कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram