फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर-घर TB स्क्रीनिंग से लेकर फूड बास्केट तक, रांची में शुरू हुआ बड़ा अभियान!

Ranchi News : जिले में TB मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन, ITDA निदेशक, शिक्षा विभाग, पंचायती राज पदाधिकारी, WHO

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : जिले में TB मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन, ITDA निदेशक, शिक्षा विभाग, पंचायती राज पदाधिकारी, WHO प्रतिनिधि सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक यह अभियान जिले भर में चलेगा। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से संवेदनशील समूहों की घर-घर जाकर टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें अनाथालय, वृद्धाश्रम, झुग्गी-बस्ती, प्रवासी मजदूर, खनन क्षेत्र, जेल के कैदी, पिछले वर्षों के TB रोगी, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह व HIV मरीज शामिल हैं।

सहिया और स्वास्थ्य कार्यकर्ता इन सभी समूहों के घर जाकर लक्षणों की पहचान कर रहे हैं। संदिग्ध मामलों में निःशुल्क जांच, इलाज और दवा की सुविधा दी जा रही है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने निर्देश दिए कि सभी प्रखंडों में MOIC और जिले में सिविल सर्जन इस अभियान की नियमित निगरानी करें। उन्होंने विशेष रूप से स्कूली छात्रों, पंचायतों और कॉलेजों के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने TB मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किया और अधिकारियों को इसके वितरण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जनता से अपील की कि इस अभियान में भागीदार बनें ताकि रांची को जल्द ही TB मुक्त घोषित किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram