फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रांची में पुलिस पदाधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई थाना और ओपी इधर से उधर…

Ranchi News: एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया। इसमें थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और टीओपी प्रभारी शामिल हैं। सभी को जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सतीश

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार को जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया। इसमें थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और टीओपी प्रभारी शामिल हैं। सभी को जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक सतीश कुमार-01 पिठौरिया थाना प्रभारी बनेंगे। सिद्धान्त को तुपुदाना ओपी, अजय दास को बीआईटी मेसरा ओपी, टिंकू रजक को चान्हो थाना, मनोज करमाली को मांडर थाना, नवीन शर्मा को बुढ़मू थाना, गोविंद कुमार को लापुंग थाना, सुजीत उरांव को बेड़ो थाना, शुभम कुमार को ठाकुरगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा सत्यप्रकाश उपाध्याय को दलादली ओपी, सुनील कुमार गौड़ को खादगढ़ा टीओपी, दुलाल महतो को मोरहाबादी टीओपी, फैज रब्बानी को पंडरा ओपी, राहुल मेहता को मुरी ओपी, गौतम रजवार को अनगड़ा थाना और रंजीत कुमार को पंडरा ट्रैफिक थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बरियातू, अरगोड़ा, सुखदेवनगर, चुटिया, डोरंडा, लोअरबाजार, हिंदपीढ़ी और धुर्वा थाना में भी नए प्रभारी पदस्थापित किए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने और संचालन में तेजी लाने के लिए किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram