फॉण्ट कनवर्टर NEW

कुडू सीएचसी और प्रदान संस्था ने ग्रामीणों को दी मुफ्त इलाज और परामर्श सुविधा

Lohardaga News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुडू और प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कुडू प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। पोषण माह के

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुडू और प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कुडू प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

पोषण माह के तहत आयोजित इन शिविरों में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। चिकित्सा टीम द्वारा हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, सिकल सेल जांच और टीकाकरण जैसी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जा रही हैं।

मंगलवार, 14 अक्टूबर को सुंदरू पंचायत में हुए शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों की जांच और परामर्श किया गया। जांच के बाद आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुलामी होरो ने बताया कि ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चिरी, बढ़की चापी और सुंदरू पंचायतों में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। बुधवार को सलगी पंचायत में तथा आगामी दिनों में अन्य पंचायतों में भी ये शिविर आयोजित होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram