फॉण्ट कनवर्टर NEW

दीवार तोड़कर सेंधमारी: पंडरा बाजार समिति की तीन दुकानों में बड़ी चोरी

Ranchi News: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा बाजार समिति में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बनहोरा रोड स्थित तीन दुकानों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों की चोरी की। चोरों ने दुकानों की संख्या N-24, N-25

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा बाजार समिति में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बनहोरा रोड स्थित तीन दुकानों में चोरों ने धावा बोलकर लाखों की चोरी की। चोरों ने दुकानों की संख्या N-24, N-25 और N-27 को निशाना बनाया और दीवार तोड़कर सेंधमारी की।

चोर इन तीनों दुकानों से नगदी, बिक्री का सामान, लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण कारोबारी कागजात चोरी कर ले गए। यह घटना क्षेत्र के दुकानदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि पंडरा बाजार समिति में चोरी की वारदात यह पहली बार नहीं हुई है।

पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों दुकानदारों ने तत्काल पंडरा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दुकानदारों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय गश्त तेज करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram