फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो का निधन, हादसे में हुए थे घायल

रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट शाखा में कार्यरत इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो का शनिवार, 29 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 36 वर्ष थी। वे 27 मई को ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची नगर निगम के इनफोर्समेंट शाखा में कार्यरत इनफोर्समेंट ऑफिसर रंजीत टोप्पो का शनिवार, 29 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनकी उम्र 36 वर्ष थी। वे 27 मई को ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद उनका इलाज पहले एक निजी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

2021 से नगर निगम में दे रहे थे सेवा

रंजीत टोप्पो जुलाई 2021 से रांची नगर निगम में काम कर रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

नगर निगम परिवार ने जताया दुख

रंजीत टोप्पो के निधन पर रांची नगर निगम परिवार ने गहरा दुख जताया है। निगम की ओर से कहा गया कि उनका असामयिक निधन पूरे निगम परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

नगर निगम परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram