फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर बना कत्लगाह; नशे की लत और मारपीट ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले से घरेलू हिंसा के खौफनाक अंजाम की एक बड़ी खबर सामने आई है। बासल थाना क्षेत्र के लेम गांव (महली टोला) में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले से घरेलू हिंसा के खौफनाक अंजाम की एक बड़ी खबर सामने आई है। बासल थाना क्षेत्र के लेम गांव (महली टोला) में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी किरण उरांव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

नशे की लत और हर रोज की कलह: मौत की वजह

मृतक की पहचान अशोक उरांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, अशोक को शराब की बुरी लत थी। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर आता और पत्नी किरण के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। जुल्म से परेशान होकर किरण कई बार अपने मायके भी चली गई थी, लेकिन बच्चों की खातिर वह वापस लौट आती थी। शुक्रवार को भी अशोक नशे में घर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया।

हथौड़े के वार से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि अशोक ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला करने की कोशिश की थी। खुद को बचाने की जद्दोजहद में किरण ने पास ही पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और अशोक पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही अशोक जमीन पर गिर पड़ा और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है और मां अब सलाखों के पीछे है। बासल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram