Jharkhand News: शहर के गुरुद्वारा रोड में मंगलवार रात एक सनकी युवक ने मामूली विवाद के बाद एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है, जिसे तुरंत रांची रोड स्थित पोलीडॉग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक विशाल शरण और उसके पिता देवेंद्र शरण (पूनम स्वीट्स होटल के मालिक) को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार
पुलिस के अनुसार, विशाल शरण चाकू लेकर दुकान पर पहुंचा और दुकानदार राहुल से बहस करने लगा। राहुल ने बताया कि बातचीत के दौरान कुछ ऐसी बात कही गई जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसी दौरान विशाल ने अचानक चाकू निकालकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं इस मामले की FIR बुधवार को दर्ज की जा रही है। रामगढ़ पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास चाकू क्यों था और क्या यह हमले की पूर्व योजना थी।
संबंधित खबरें
- Jharkhand RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
- Jharkhand JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित
- Jharkhand हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त
- Jharkhand खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर













