फॉण्ट कनवर्टर NEW

जोंजरो पहुंचे डॉ. रामेश्वर उरांव, हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर जताया शोक

लोहरदगा विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव जोंजरो पहुंचे और हाफिज आजाद अंसारी के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: लोहरदगा विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव जोंजरो गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुनीम अंसारी के पिता हाफिज आजाद अंसारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। डॉ. रामेश्वर उरांव दिवंगत हाफिज आजाद अंसारी के पैतृक आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

दुख की घड़ी में परिवार के साथ: रामेश्वर उरांव

डॉ. उरांव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कार्यकर्ता और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, संजय कुमार, असलम अंसारी, ऐनुल अंसारी, हाजी सदरुल अंसारी, मुनीम अंसारी, शहजाद अंसारी, संजू तूरी और विक्की अंसारी मौजूद रहे। इसके अलावा मौलाना हुसैन, हाफिज स्नाउल, मजीद अंसारी, मौलाना याकुब, इस्लाम अंसारी, इशाक अंसारी और रसीद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram