फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंडी परंपराओं से सजी राम लखन कॉलेज की अखड़ा क्लास

Ranchi News : रांची स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग द्वारा हर शनिवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक अखड़ा क्लास में इस बार पारंपरिक झारखंडी खेलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन की प्रेरणा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग द्वारा हर शनिवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक अखड़ा क्लास में इस बार पारंपरिक झारखंडी खेलों का आयोजन किया गया। इस आयोजन की प्रेरणा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो के नेतृत्व में मिल रही है, जो झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को शिक्षण व्यवस्था से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

अखड़ा क्लास में इस बार छात्रों ने कितकित, चाल गुटी और झोंका गुटी जैसे परंपरागत खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कितकित प्रतियोगिता में निशा मुंडा, चाल गुटी में एंजलिना बागे और झोंका गुटी में मुक्ता गुड़िया विजेता रहीं। इन खेलों का आयोजन न केवल मनोरंजन के लिए बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजीत मुंडा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में पारंपरिक खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। राम लखन सिंह यादव कॉलेज इसका अनुपालन करते हुए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों माध्यमों से छात्रों को प्रशिक्षित कर रहा है, जिससे स्थानीय संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।

प्रतियोगिता में जज की भूमिका में डॉ. अहिल्या कुमारी, सुषमा मिंज और भवनेश्वर महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. दीपक प्रमाणिक, छाया रानी, पारुल खोलखो, डॉ. मनीष चंद्र और डॉ. राहुल कुमार सहित कई प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह पहल न केवल शिक्षा और संस्कृति का संगम है, बल्कि झारखंडी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अनुकरणीय प्रयास भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram