Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | मुहर्रम 2025 : धवताल, इमामबख्श और लीलू अली अखाड़ा के जुलूस की रूट प्लानिंग फाइनल
#Trending

मुहर्रम 2025 : धवताल, इमामबख्श और लीलू अली अखाड़ा के जुलूस की रूट प्लानिंग फाइनल

By Muzaffar HussainJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : मुहर्रम के अवसर पर रांची में 6 जुलाई को भव्य जुलूस निकाला जाएगा। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के तत्वावधान में निकलने वाले इस जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमिटी के प्रवक्ता मो. इसलाम और महासचिव अकीलुर्रहमान ने बताया कि सभी अखाड़ों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जुलूस आपसी सौहार्द और शांति के साथ निकाला जाएगा।

धवताल अखाड़ा से जुलूस सुबह 7 बजे हिंदपीढ़ी से शुरू होकर मल्लाह टोली होते हुए धवताल इमामबाड़ा (अपर बाजार) पहुंचेगा। वहीं भीठा, चंदवे, कोंगे, जयपुर के जुलूस कांके रोड से किशोरी सिंह यादव चौक, महावीर चौक होते हुए शहीद चौक तक जाएंगे।

बरियातू और मोरहाबादी क्षेत्र के जुलूस करमटोली, जेल मोड़ होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे। हरमू का जुलूस कुम्हार टोली होकर, जबकि पुरानी रांची से निकले जुलूस किशोरगंज होते हुए गाड़ी खाना और पहाड़ी टोला से होते हुए कोतवाली रोड से गुजरकर शहीद चौक पहुंचेगा।

लालपुर और थड़पखना क्षेत्र के जुलूस एच.बी. रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर मिलेंगे और वहां से टैक्सी स्टैंड के पीछे से होते हुए कुमुद बाबू लेन होते हुए लेक रोड के मिलन चौक में रुकेंगे।

इमामबख्श अखाड़ा के जुलूस हिन्दपीढ़ी के खेत मुहल्ला, नेजाम नगर, मोजाहिद नगर से होकर एकरा मस्जिद चौक पर पहुंचेंगे। वहीं कोनका रोड के जुलूस एकरा मस्जिद चौक पर शामिल होकर मेन रोड से होते हुए उर्दू लाइब्रेरी पहुंचेंगे।

लोअर बाजार से लीलू अली अखाड़ा के जुलूस उर्दू लाइब्रेरी पहुंचकर मिलन चौक पर धवताल और इमामबख्श से मिलेंगे। इसके बाद तीनों जुलूस क्रमशः चर्च रोड, सर्जना चौक होते हुए महावीर चौक स्थित धवताल इमामबाड़ा पहुंचेंगे और वहां सलामी दी जाएगी।

वापसी के दौरान पहले धवताल, फिर इमामबख्श और अंत में लीलू अली अखाड़ा के जुलूस क्रमशः अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए कर्बला चौक पहुंचेंगे, जहां नेयाज और फातेहा के साथ जुलूस का समापन होगा। धवताल अखाड़ा का अंतिम समापन कांके रोड के धवताल कर्बला अली मैदान में किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Central Muharram Committee Ranchi Dhavtal Imambaksh Akhara procession Muharram procession Ranchi 2025 Muharram Ranchi traffic update Ranchi Muharram route plan धवताल इमामबख्श अखाड़ा जुलूस मुहर्रम जुलूस रांची 2025 मुहर्रम रांची ट्रैफिक अपडेट रांची मुहर्रम रूट प्लान सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.