फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बारिश का दौर जारी, 25 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब जमीन पर पहुंच गया है और धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा, गरज और बिजली चमकने के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब जमीन पर पहुंच गया है और धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा, गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने 25 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। वहीं, 26 और 27 सितंबर को भी कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

इन जिलों में ज्यादा असर

25 सितंबर को मध्य, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

इसके अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी कई जगह बारिश हो सकती है। पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

26-27 सितंबर को भी बारिश के आसार

26 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को भी बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि, इसके बाद बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

28 सितंबर से मौसम में सुधार के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर से राज्य में मौसम में राहत मिलने के आसार हैं। 25 और 26 सितंबर को बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है। 27 सितंबर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

रांची में न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram