रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू का शुक्रवार का रांची दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें हैदराबाद से रांची आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गई।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। पार्टी ने बताया कि के. राजू के रांची आने की नई तारीख और आगामी कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी।
26 सितंबर को था पार्टी कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस के अनुसार, के. राजू को 25 सितंबर को रांची पहुंचना था। इसके बाद 26 सितंबर को प्रस्तावित पार्टी कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण रांची आने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।
कांग्रेस ने कहा कि नई तारीख तय होने के बाद इसकी जानकारी पार्टी की ओर से साझा की जाएगी।
Read more : Asian Games 2026: कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड




