फॉण्ट कनवर्टर NEW

ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आए रेलवे कीमैन, मौके पर मौत

रांची : रांची में लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर रविवार को ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के एक कीमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय राम अवधेश लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर रविवार को ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के एक कीमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय राम अवधेश लाल के रूप में हुई है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और परिजनों में शोक है।

पटरी की जांच कर रहे थे राम अवधेश

जानकारी के अनुसार, राम अवधेश लाल रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात थे। रविवार को वह लोहरदगा-रांची रेल खंड पर रेलवे पटरी और चाबियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, राम अवधेश लाल अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर डोरंडा थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram