फॉण्ट कनवर्टर NEW

“शादी का प्रपोजल तो हम भी दे दें!” राहुल गांधी के कार्यक्रम में दिल्ली की युवती का बड़ा बयान

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' युवा संवाद कार्यक्रम से पहले दिल्ली से पहुंची देवश्री मुखर्जी का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Indore: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ से ठीक पहले सियासी और सामाजिक हलकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 19 सितंबर को होने वाले इस विशाल छात्र सम्मेलन में हिस्सा लेने देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा इंदौर पहुंचे हैं। इसी बीच विशेष रूप से दिल्ली से इंदौर पहुंचीं एक युवती देवश्री मुखर्जी का बयान सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

“शादी का प्रपोजल तो हम भी दे दें”

कार्यक्रम स्थल पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान जब देवश्री मुखर्जी से राहुल गांधी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में हंसते हुए कहा, “शादी का प्रपोजल तो हम भी दे दें।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सिमी ग्रेवाल के बहुचर्चित चैट शो का हवाला दिया, जिसमें कभी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने राहुल गांधी को डेट करने की इच्छा जताई थी। देवश्री ने कहा कि यदि कोई शीर्ष अभिनेत्री राहुल गांधी को पसंद कर सकती है, तो आम लड़कियों का उन्हें पसंद करना या ऐसा सोचना बिल्कुल स्वाभाविक है।

लड़कियों में राहुल गांधी का क्रेज और मुद्दों की समझ

देवश्री ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी और खासकर लड़कियों में राहुल गांधी का क्रेज काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े बुनियादी सवालों पर राहुल गांधी जिस साफगोई और संजीदगी से बात करते हैं, उससे छात्र वर्ग सीधा जुड़ाव महसूस करता है। उन्होंने बताया कि वे एक दिन पहले ही दिल्ली से इंदौर आई हैं और पूरे शहर में राहुल गांधी के स्वागत वाले पोस्टर्स और युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है।

50 हजार युवाओं के जुटने की उम्मीद, राघव चैतन्य का कॉन्सर्ट

19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं और युवाओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। पुणे में आयोजित सफल कार्यक्रम के बाद इंदौर के इस आयोजन को उससे भी बड़ा और भव्य बनाने की तैयारी की गई है।

प्रशासनिक और संगठनात्मक व्यवस्थाओं के तहत कार्यक्रम स्थल पर छात्रों और छात्राओं के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्शन तैयार किए गए हैं, जबकि मीडिया कवरेज के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस युवा संवाद के साथ-साथ युवाओं के मनोरंजन के लिए जाने-माने गायक राघव चैतन्य की लाइव संगीतमय प्रस्तुति भी रखी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram