फॉण्ट कनवर्टर NEW

मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री

मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को संतोष डावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का चयन बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

मुंबई: मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को संतोष डावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का चयन बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए किया।

‘गोंधळ’ ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती और नागामीज समेत 33 फिल्मों को पीछे छोड़कर यह जगह बनाई है। यह ऑस्कर के लिए चुनी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले ‘श्वास’, ‘हरिश्चंद्राची फैक्ट्री’ और ‘कोर्ट’ भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी जा चुकी हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘गोंधळ’ की कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक लोक परंपरा ‘गोंधल’ पर आधारित है। इस परंपरा में रातभर पूजा, संगीत और नृत्य के जरिए देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है।

फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े और एक रात होने वाली धार्मिक रस्म के आसपास घूमती है। कहानी में सुमन नाम की दुल्हन अपनी शादी से परेशान है। गोंधल की रस्म के दौरान घटनाएं धीरे-धीरे तनाव और सस्पेंस में बदल जाती हैं।

फिल्म में ये कलाकार आए नजर

फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। यह बतौर फीचर फिल्म निर्देशक उनका पहला काम है। फिल्म में ईशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहोनी, सुरेश विश्वकर्मा, निशाद भोईर और अनुज प्रभु मुख्य भूमिकाओं में हैं।

संतोष डावखर को IFFI 2025 में सिल्वर पीकॉक सम्मान भी मिल चुका है।

कम बजट में बनी फिल्म को मिली बड़ी पहचान

‘गोंधळ’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और इसका बजट भी कम था। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 84 लाख रुपये का नेट और 90 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।

वहीं, IMDb पर 4.2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फिल्म को 8.9/10 की रेटिंग दी है। ऑस्कर के लिए चयन के बाद फिल्म को एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा मिल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram