U.P. News: रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गर्म है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फतेहपुर पहुंचकर हरिओम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा राज में दलितों के साथ अन्याय और उत्पीड़न चरम पर है।

राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में उनके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार पीड़ितों के साथ हत्यारों जैसा बर्ताव कर रही है और परिवार पर दबाव बना रही है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने लिखा कि हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या संविधान पर चोट है, और ऐसी ओछी विचारधारा समाज के लिए कलंक है। कांग्रेस पार्टी ने अत्याचार के खिलाफ लड़ाई का संकल्प जताया।

रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी के दौरे से पहले विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें जातिवाद और राजनीति को लेकर तीखी टिप्पणीयां शामिल थीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पीड़ित बहन कुसुम देवी को मेडिकल कॉलेज में नर्स के पद पर नौकरी दी है। पुलिस ने आरोपी दोषियों को जेल भेजा है और प्रशासन ने परिवार को हर संभव राहत देने का वादा किया है।

Share.
Exit mobile version