फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रीतम बांकिरा फिर बने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पश्चिमी सिंहभूम में खुशी

चाईबासा: युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह चुनाव प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पदों के लिए कराया गया था। चुनाव में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सदस्यता

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा: युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह चुनाव प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पदों के लिए कराया गया था। चुनाव में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सदस्यता लेकर मतदान किया। पूरी मतदान प्रक्रिया एक माह तक चली।

चुनाव परिणाम के अनुसार प्रीतम बांकिरा को दोबारा पश्चिमी सिंहभूम का युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुना गया है। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर युवा वर्ग में खुशी और उत्साह देखा जा रहा है। प्रीतम बांकिरा छात्र मुद्दों और जिले की जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं और उन्होंने युवा कांग्रेस संगठन को जिला से पंचायत स्तर तक विस्तार देने का काम किया है।

पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रीतम बांकिरा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन वे राजनीति में भविष्य बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और ऊर्जावान युवाओं के राजनीति में आने से आम जनता को लाभ मिलेगा।

प्रीतम बांकिरा के जिलाध्यक्ष बनने पर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, जिला पर्यवेक्षक डॉ प्रदीप बालमूचू, जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram