फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में बड़ा अपराध टला, शिवम मिश्रा की हत्या की योजना विफल

Jamshedpur new:ओलीडीह क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। हत्या की योजना बनाकर जुटे चार युवकों को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती, विकास मंडल,

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur new:ओलीडीह क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। हत्या की योजना बनाकर जुटे चार युवकों को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती, विकास मंडल, अंकित सिंह उर्फ बंगाली और प्रिंस कुमार शर्मा उर्फ बाबु उर्फ शूटर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आदर्शनगर निवासी शिवम मिश्रा की हत्या की योजना बना रहे थे।

बुधवार को सीटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह क्षेत्र के मुर्दा मैदान में कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में एकत्र हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, झाड़ियों के पास बैठे चार युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मोनी मोहंती के पास से एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार पूरी तरह इस्तेमाल के लिए तैयार था।

पूछताछ के दौरान मोनी मोहंती ने स्वीकार किया कि आदर्शनगर निवासी शिवम मिश्रा ने उसकी भांजी से छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवम मिश्रा की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपियों ने कई दिनों तक शिवम की रेकी की और पहले भी उसके घर जाकर धमकाने की कोशिश की थी। एक दिन शिवम घर पर नहीं मिला तो उसके परिजनों को डराया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात आरोपी एक बार फिर हत्या की नीयत से मौके पर जुटे थे, तभी पुलिस ने कार्रवाई कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती पहले से कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, रंगदारी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी शारीक अली, विष्णु चरण भोगता, विवेक पाल, विजय कुमार, अभिषेक कुमार और ओलीडीह ओपी के सशस्त्र बल शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram