फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में सहिया कर्मियों की 11 मांगों पर बढ़ा दबाव, CM से वार्ता की मांग

Bokaro : झारखंड स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी यूनियन, झारखंड रांची की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए तिथि एवं समय निर्धारित करने की मांग की गई है। इसे लेकर यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय में लिखित आवेदन सौंपा

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro :  झारखंड स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी यूनियन, झारखंड रांची की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए तिथि एवं समय निर्धारित करने की मांग की गई है। इसे लेकर यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय में लिखित आवेदन सौंपा गया। यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपने मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से सहिया कर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर वार्ता के लिए शीघ्र तिथि और समय आवंटित करने का आग्रह किया। बताया गया कि काफी प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थितियों के बावजूद यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए पहल की। इस कार्य में सहिया नुनीबाला देवी, अनिमा सिंह, पदमाबाला देवी एवं मंजु देवी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सहिया कर्मी ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं और मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक पहल करनी चाहिए। यूनियन ने मुख्यमंत्री से शीघ्र वार्ता का समय निर्धारित कर 11 सूत्री मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल करने की उम्मीद जताई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram