फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 अक्टूबर को राफेल में भरेंगी उड़ान

India News: राष्ट्रपति के इस दौरे को भारतीय वायुसेना के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू इस सॉर्टी के दौरान वायुसेना की आधुनिक तकनीक, अनुशासन और दक्षता का अनुभव करेंगी। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राष्ट्रपति के इस दौरे को भारतीय वायुसेना के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू इस सॉर्टी के दौरान वायुसेना की आधुनिक तकनीक, अनुशासन और दक्षता का अनुभव करेंगी। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

पहले भी भरी थी सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान

यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति मुर्मू किसी लड़ाकू विमान में उड़ेंगी। इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी। उस समय उन्होंने वायुसेना के पराक्रम और देश सेवा की भावना की सराहना की थी।

राफेल: भारत की हवाई सुरक्षा की रीढ़

राफेल विमान भारत की वायुसेना की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा नीति का प्रतीक बन चुका है। भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल मरीन सौदे के तहत अब भारतीय नौसेना को 26 राफेल मरीन जेट्स मिलने वाले हैं- जिनमें 22 सिंगल सीटर और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर वेरिएंट शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram