फॉण्ट कनवर्टर NEW

गम्हरिया अनाज गोदाम जलकर खाक, प्रबंधक झुलसे, साजिश की आशंका गहराई

Seraikela Kharsawan News: बुधवार तड़के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित अनाज गोदाम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो गया। गोदाम प्रबंधक

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela Kharsawan News: बुधवार तड़के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित अनाज गोदाम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम का ज्यादातर हिस्सा जलकर खाक हो गया।

गोदाम प्रबंधक बुरी तरह झुलसे

आग की लपटों में फंसने से गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम के अंदर रखा सारा अनाज और जरूरी कागजात राख में तब्दील हो गए।

दमकल की टीम ने घंटों बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था।

साजिश की आशंका, जांच शुरू

पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइटर और टूटी हुई छत की चादर बरामद की है। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर के जलने से मामला और संदिग्ध हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है, और साजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रशासन सतर्क, अधिकारी मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गोदाम से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram