रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। शनिवार को सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
प्रकाश पर्व का आयोजन 24 नवंबर 2026 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समारोह की जानकारी देते हुए औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
24 नवंबर को होगा प्रकाश पर्व का आयोजन
श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर सिख समाज की ओर से प्रकाश पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के कई लोग शामिल होंगे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेट्ठी और गुरु गोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी शामिल थे।
इसके अलावा पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरुनानक हॉस्पिटल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरविन्द्र वीर सिंह, जशपाल सिंह पन्धेर, ध्यान सिंह और हरजीत सांह सिंकी भी मौजूद रहे।




