फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरायकेला-खरसावां में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, 13 वांछित अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक साथ कई थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश और नेतृत्व में बीती रात

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक साथ कई थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश और नेतृत्व में बीती रात जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ निगरानी सूची में शामिल आरोपितों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों एवं अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दल गठित किए गए। पुलिस टीमों ने गम्हरिया, चांडिल, आरआईटी, सरायकेला और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान कुल 13 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कई ऐसे गैर-जमानतीय वारंटी भी शामिल हैं, जिन पर सात वर्ष से अधिक पुराने मामलों में वारंट लंबित थे। गिरफ्तार अभियुक्तों पर चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक अपराध, नक्सल मामलों समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गैर-जमानतीय वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि जमानतीय वारंटियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। इसके साथ ही जिले में अपराध की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थानों के अंतर्गत निगरानी में रखे गए अपराधकर्मियों का भी सत्यापन किया गया।

पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram