फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में हिंदू सेना का ज्ञापन, बांग्लादेश मुद्दे पर केंद्र से कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News: हिंदू सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के मामलों पर चिंता जताई। संगठन ने इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेने और इसे केंद्र सरकार तक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: हिंदू सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के मामलों पर चिंता जताई। संगठन ने इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेने और इसे केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की।

ज्ञापन में संगठन की ओर से कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं और इस पर त्वरित कदम उठाया जाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि राज्य सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष रखे ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे पर उचित पहल हो सके। इसके साथ ही संगठन ने जमशेदपुर में रह रहे विदेशी नागरिकों के नियमानुसार सत्यापन की मांग की और अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि हिंदुओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और राज्य एवं केंद्र सरकार को मिलकर इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर हिंदू सेना के अजीत सिंह (भीम सिंह), द्वीपल विश्वास, संजीव आचार्य, ललन चौहान, संजीव सिंह, राहुल दुबे, माधव सिंह, विकास शर्मा, उमेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram