फॉण्ट कनवर्टर NEW

वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के नाम पर ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

रांची। कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर राज्य के वरीय पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन एवं अन्य ठेकेदारी निविदा मैनेज करने का आश्वासन देकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी सूचना रांची पुलिस को मिली है। गुप्त सूचना मिलने के आधार पर इस संबंध

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर राज्य के वरीय पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन एवं अन्य ठेकेदारी निविदा मैनेज करने का आश्वासन देकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी सूचना रांची पुलिस को मिली है। गुप्त सूचना मिलने के आधार पर इस संबंध में कोतवाली थाना रांची में मामला दर्ज किया गया है। ठगी के प्रयास में सोमवार को सज्जाद उर्फ मुन्ना पिता सैयद कासिम पता 405 बी फोर्थ फ्लोर अली रेजिडेंसी पंजाब स्वीट हाउस के बगल में तथा कप्तान सिंह सलूजा पता बंसल प्लाजा स्टेशन रोड को थाना बुलाकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ एवं अब तक के किए गए जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि इस समूह में इन दोनों के अतिरिक्त आयन सरकार (सोनारी जमशेदपुर) चंदनलाल (हल्दी पोखर जमशेदपुर) सूर्य प्रभात (कडरू रांची) एवं अन्य लोग का नाम शामिल है। रांची पुलिस के अनुसार अब तक के जांच से यह पाया गया है कि राज्य के अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी का स्थानांतरण इच्छित स्थान पर करने के संबंध में यह लोग आश्वासन दे रहे हैं। जांच में पीड़ित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जांच की प्रगति के आधार पर अग्रतर कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाएगा। पुलिस ऐसे सभी सूत्रों का पता लग रही है जो वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के स्थानांतरण पदस्थापन आदि को लेकर के विभागीय मंत्री से कार्य करवाने का दावा कर रहे हैं और ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram