फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में पुलिस गश्ती पर कसेगी नजर, 14 जगह लगे बारकोड

Chaibasa: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर ‘रक्षक ऐप’ के बारकोड स्टीकर लगाए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के करीब 14 महत्वपूर्ण

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर ‘रक्षक ऐप’ के बारकोड स्टीकर लगाए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के करीब 14 महत्वपूर्ण स्थानों पर बारकोड स्टीकर चिपकाए।

इस अभियान में प्रोबेशनर डीएसपी बिरजू कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन कुमार भी शामिल रहे। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप, कोल्हान रेंज कार्यालय, स्कूल-कॉलेज तथा प्रमुख चौक-चौराहों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां रक्षक ऐप के बारकोड लगाए।

*गश्ती दल करेगा बारकोड स्कैन*

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था के तहत इन स्थानों पर पुलिस गश्ती को नियमित और प्रभावी बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। गश्ती दल जब इन चिह्नित स्थानों पर पहुंचेगा, तो वहां लगाए गए बारकोड को ‘रक्षक ऐप’ के माध्यम से स्कैन करेगा। इससे पुलिस की गश्ती की निगरानी और उसका सत्यापन किया जा सकेगा।

बारकोड स्कैन किए जाने से यह जानकारी भी दर्ज होगी कि गश्ती दल निर्धारित स्थान तक पहुंचा है या नहीं। इससे थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी में भी मदद मिलेगी।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस व्यवस्था को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि बीट पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने के साथ-साथ क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखना भी आसान होगा।

पुलिस के अनुसार संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर गश्ती की निगरानी बढ़ने से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर बारकोड स्टीकर लगाने के साथ गश्ती व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस अभियान में थाना प्रभारी विनोद कुमार, प्रोबेशनर डीएसपी बिरजू कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक मिथुन कुमार की मौजूदगी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram