फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दुर्गापूजा की सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय, पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाट का लिया जायजा

दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण इलाकों के कई पूजा पंडालों और नदी घाट का दौरा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर: दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण इलाकों के कई पूजा पंडालों और नदी घाट का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

इन इलाकों के पूजा पंडालों का हुआ निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों की टीम ने पोटका के हाता, कोवाली के हल्दीपोखर, जादूगोड़ा चौक और मुसाबनी के बदिया लटिया स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की जानकारी ली गई।

इसके अलावा अधिकारियों ने बेनाशोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट का भी जायजा लिया। यहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

पुलिस अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान घाटशिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुसाबनी के डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। ग्रामीण एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पूजा के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए पूजा पंडालों से लेकर नदी घाटों तक सुरक्षा इंतजाम बेहतर किए जा रहे हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram