फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत-जॉर्डन के खास संबंध! क्राउन प्रिंस ने खुद ड्राइव कर PM मोदी को पहुंचाया एयरपोर्ट

World News: पीएम नरेंद्र मोदी का मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन का दौरा दोनों देशों के बीच असाधारण घनिष्ठता को प्रदर्शित करते हुए समाप्त हुआ। पीएम मोदी जब अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना हुए, तो उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: पीएम नरेंद्र मोदी का मिडिल ईस्ट के देश जॉर्डन का दौरा दोनों देशों के बीच असाधारण घनिष्ठता को प्रदर्शित करते हुए समाप्त हुआ। पीएम मोदी जब अफ्रीकी देश इथियोपिया के लिए रवाना हुए, तो उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ने जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय खुद पहुंचे। इससे पहले भी क्राउन प्रिंस ने एक खास अंदाज में पीएम मोदी को कार ड्राइव कर जॉर्डन म्यूजियम तक पहुँचाया था।

‘द जॉर्डन म्यूजियम’ के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने गेस्ट बुक पर अपने विचार दर्ज किए, जिसमें क्राउन प्रिंस हुसैन भी मौजूद थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि दोनों नेताओं ने भारत और जॉर्डन के बीच साझा सभ्यतागत संबंधों और सदियों पुराने कनेक्शन पर विचार किया।

निवेश और विकास पर किंग अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

इससे पहले, इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। पीएम मोदी ने जॉर्डन के निवेशकों को भारत में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमाने के लिए नए अवसरों की बात कही।

वहीं, किंग अब्दुल्ला ने सार्वजनिक तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत के विकास के लिए अहम बताया और कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने जबरदस्त विकास किया है।” किंग ने उम्मीद जताई कि यह मंच दोनों देशों के बीच आर्थिक और निवेश सहयोग में वृद्धि करेगा।

जॉर्डन की सफल और व्यक्तिगत रूप से करीबी यात्रा पूरी कर पीएम मोदी अब इथियोपिया के लिए रवाना हो गए हैं। इथियोपिया, नाइजीरिया के बाद अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram