Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | India | मनरेगा का नाम बदलकर ‘वीबी-जी राम जी’! प्रियंका बोली- केंद्र को है नाम बदलने की ‘सनक’
India

मनरेगा का नाम बदलकर ‘वीबी-जी राम जी’! प्रियंका बोली- केंद्र को है नाम बदलने की ‘सनक’

प्रियंका गांधी ने 'विकसित भारत-जी राम जी' बिल का विरोध करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलने की सनक समझ से बाहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक रोजगार का कानूनी अधिकार और राज्यों का वित्तीय हिस्सा कम कर रहा है।
By Samsul HaqueDecember 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी-जी राम जी करने से जुड़े बिल पर संसद में जोरदार बहस छिड़ गई है। इस विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला बोला और बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि इस विधेयक से ग्रामीणों को मिलने वाला रोजगार का कानूनी अधिकार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना शक्ति को आम लोगों के हाथ में रखने की है, जो पंचायती राज व्यवस्था में निहित है। उन्होंने आरोप लगाया कि नया विधेयक इस मूल भावना के खिलाफ है और सत्ता को केंद्र में समेटने की कोशिश करता है।

फंडिंग में कटौती: राज्यों पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

कांग्रेस सांसद ने सरकार की ‘नाम बदलने की सनक’ पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बिना किसी ज़रूरत के केवल नाम बदलने में भारी खर्च कर रही है, जबकि इससे स्थानीय शासन कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा पहले से ही एक प्रभावी और गारंटी वाला कानून था, जिसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

प्रियंका गांधी ने वित्तीय पहलू पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के तहत कुल फंड का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार से आता था, लेकिन नए विधेयक में इसे घटाकर केवल 60 प्रतिशत कर दिया गया है। उनके अनुसार, इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और उनकी पहले से कमज़ोर अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करने की बात तो कही है, लेकिन मजदूरी बढ़ाने को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है।

प्रियंका गांधी ने साफ शब्दों में आरोप लगाया कि इस विधेयक के ज़रिए केंद्र सरकार नियंत्रण बढ़ा रही है जबकि अपनी वित्तीय जिम्मेदारी कम कर रही है। उन्होंने सरकार से इस बिल को वापस लेकर एक नया और बेहतर विधेयक लाने की मांग की, जो ग्रामीणों के अधिकारों को मजबूत करे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तमिलनाडु की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, बिहार के मजदूर की मौ’त; 7 कर्मचारी घायल

July 14, 2026

नासिक में लग्जरी बस पलटी, एक यात्री की मौ’त; 5 घायल, मची अफरा-तफरी

July 14, 2026

E20 पेट्रोल विवाद पर गडकरी की सफाई, बोले- आम कार मालिक नहीं जांच सकता सही माइलेज

July 14, 2026

RECENT ADDA.

Gumla जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में ACB की छापेमारी, दो कर्मी हिरासत में

July 14, 2026

बच्चों के बीच सही अंतराल से बनेगा स्वस्थ और खुशहाल परिवार: उपायुक्त मनीष कुमार का संदेश

July 14, 2026

हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर घेरा

July 14, 2026

मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक, अनमैप्ड और ASDD मतदाताओं पर चर्चा

July 14, 2026

हिमांशु सिंह मर्डर केस में बड़ा मोड़, आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.