फॉण्ट कनवर्टर NEW

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को सीमा पार से धमकी!

Jhargram: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए दुकानदार विक्रम साव की मुसीबतें अचानक बढ़ गई हैं। विक्रम साव को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी मुल्कों के विदेशी नंबरों से जान से मारने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jhargram: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए दुकानदार विक्रम साव की मुसीबतें अचानक बढ़ गई हैं। विक्रम साव को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी मुल्कों के विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बंगाल के सियासी दंगल में इस बार हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार बनने के ठीक बाद विक्रम को फोन कॉल के जरिए ये धमकियां दी गई हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल को हुई थी, जब झारग्राम में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी अचानक विक्रम साव की दुकान पर रुके थे और उन्होंने वहां बड़े चाव से झालमुड़ी खाई थी। उस समय पीएम मोदी और विक्रम के बीच हुई बेहद अनौपचारिक और मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। पीएम ने झालमुड़ी का लुत्फ उठाने के बाद विक्रम को 10 रुपये का एक नोट भी थमाया था, जिसे विक्रम ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए हमेशा संभालकर रखने की बात कही थी। इस इकलौती घटना के बाद, मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले विक्रम साव रातों-रात देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुर्खियों में छा गए थे।

हाल ही में आए बंगाल चुनाव के नतीजों में जब भाजपा ने पहली बार राज्य में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज की, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर अनोखे जश्न के तौर पर लोगों को झालमुड़ी भी बांटी थी। हालांकि, रातों-रात मिली इस लोकप्रियता के बीच अब विक्रम को विदेशी ताकतों से मिल रही धमकियों ने उनकी और उनके परिवार की नींद उड़ा दी है।

Read more: Sunil Mahato Murder Case: लोहे का रॉड, खून भरा जैकेट… सब ने खोल दी ह;त्या की सच्चाई

मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित दुकानदार विक्रम साव से मुलाकात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली है। इसके साथ ही धमकी भरे फोन कॉल्स के कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) और अन्य विवरणों को कब्जे में लेकर मामले की बेहद बारीकी और गहनता से जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram