Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

Sunil Mahato Murder Case: लोहे का रॉड, खून भरा जैकेट… सब ने खोल दी ह;त्या की सच्चाई

Jamshedpur News: चाकुलिया के सुनिल महतो हत्याकांड (Sunil Mahato Murder Case) में सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज बेरा को पकड़ लिया है, जो पिछले कई दिनों से फरारी काटते हुए जगह-जगह छिपता फिर रहा था। पुलिस के हाथ वह उस वक्त लगा, जब वह पश्चिम बंगाल के झारग्राम बाजार स्थित न्यू रेणु लॉज में ठहरा हुआ था। टीम कई दिनों से उसकी हलचल पर नजर रख रही थी और आखिरकार मंगलवार को उसे दबोच लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद अहम सबूत

गिरफ्तारी के बाद पुलिस नीरज को लेकर उस जगह पहुंची, जहां उसने सुनिल की हत्या के बाद सामान छिपाए थे। वहां से मिट्टी लगा लोहे का रॉड मिला—जिससे वार कर सुनिल की हत्या की गई थी। इसके अलावा मृतक का रियलमी मोबाइल फोन, Honda SP125 बाइक, खून लगे कपड़े, मोटरसाइकिल की चाभी और नीले रंग का खून लगा जैकेट भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

हत्या के बाद मोबाइल और बाइक लेकर फरार हुआ था आरोपी

सुनिल की मां बुलु रानी महतो ने चाकुलिया थाना कांड संख्या 81/2025 में बयान दिया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे के सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी है। शुरुआती जांच में कई बातें सामने नहीं आ रही थीं, लेकिन आरोपी के मोबाइल नेटवर्क की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज ने जांच को सही दिशा दी।

लगातार ठिकाने बदलने की कोशिश भी काम नहीं आई

पुलिस की टीम कई दिनों से नीरज की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। वह झारग्राम और आसपास के इलाकों में बार-बार ठिकाना बदल रहा था। लेकिन जिस तरह पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट को मिलाकर जाल बिछाया, उससे उसके बचने की कोई गुंजाइश नहीं रही।

पुलिस टीम का सराहनीय समन्वय

पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में गठित टीम ने अहम भूमिका निभाई। धालभूमगढ़ के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार और अन्य अधिकारियों ने लगातार मेहनत की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *