फॉण्ट कनवर्टर NEW

चेन्नई में PM मोदी ने नई मेट्रो सेवा का किया उद्घाटन, CM विजय के साथ किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में वडापलानी-पूनमल्ली मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और सीएम विजय ने एक साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने

अपनी भाषा में पढ़ें

चेन्नई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में वडापलानी-पूनमल्ली मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और सीएम विजय ने एक साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को मेट्रो परियोजना की जानकारी भी दी।

चेन्नई में ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के तहत 118.1 किलोमीटर लंबा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके पहले हिस्से में वडापलानी से पूनमल्ली तक 14.6 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का काम पूरा किया गया है। इस रूट को रेलवे सुरक्षा प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद यात्रियों के लिए शुरू किया गया है।

एयरपोर्ट पर CM विजय ने किया पीएम मोदी का स्वागत

चेन्नई पहुंचने पर मुख्यमंत्री विजय ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल, मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

11 स्टेशनों पर रुकेगी मेट्रो ट्रेन

नई मेट्रो सेवा पूनमल्ली बाईपास, पूनमल्ली, मुल्लैथोट्टम, करायंसावादी, कुमानंसावादी, कट्टुपक्कम, अय्यप्पनथंगल, तेलियारकरम, पोरुर बाईपास, पोरुर जंक्शन और वडापलानी सहित 11 स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं, अलपक्कम, करमबक्कम, वलसरवक्कम, अलवर थिरुनगर, सालिग्रामम वेयरहाउस और सालिग्रामम स्टेशनों पर अभी काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

मेट्रो का किराया 10 से 40 रुपये तक

इस मेट्रो सेवा में यात्रियों को कम से कम 10 रुपये और अधिकतम 40 रुपये किराया देना होगा। पूनमल्ली बाईपास से वडापलानी तक का किराया 40 रुपये और पोरुर जंक्शन तक 30 रुपये तय किया गया है। वहीं, पूनमल्ली से कट्टुपक्कम तक 20 रुपये किराया लगेगा।

नई मेट्रो सेवा शुरू होने से चेन्नई के लोगों को सफर में आसानी होने और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram