Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»बंदूक की नोक पर लूटे 50 लाख, एक बदमाश को लोगों ने दबोचा
India

बंदूक की नोक पर लूटे 50 लाख, एक बदमाश को लोगों ने दबोचा

By Samsul HaqueJune 13, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi : बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी लूट करने से नहीं चूकते हैं। अक्षरधाम मंदिर के पास भरी भीड़ के बीच गन पॉइंट पर दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिए गए। इस दौरान चार में से एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लूट की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पुलिस ने के मुताबिक पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से लूट की घटना हुई। यहां बंदूक के बल दोनों से 50 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंदिर से कुछ मीटर दूर पांडव नगर में बुधवार की दोपहर हुई।चार्टर्ड अकाउंटेंट के कर्मचारी मोहित शर्मा और अरुण त्यागी पश्चिमी दिल्ली में किसी से पैसे लेने के बाद बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जब ये दोनों मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचने वाले थे तो बाइक पर सवार चार लोगों ने बंदूक तानकर रुकने का इशारा किया। इस जगह पर काफी भीड़भाड़ रहती है।

बाइक सवारों को देखकर जब दोनों कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद हाथापाई होने लगी, जिसमें एक आरोपी गिर गया।वहीं अन्य तीन लुटेरों ने कैश से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग गए, जबकि चौथे लुटेरे को वहीं छोड़ दिया, जिसे कुछ राहगीरों और यात्रियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य गईं सिंगापुर, चाचा नीतीश के बारे क्या बोलीं… देखें

इसे भी पढ़ें: “प्यार में धोखा देने की सजा केवल…..” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड को दो अलग-अलग श्रेणियों में मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड

June 20, 2026

जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने की मेड की ह’त्या; मानसिक तनाव में था परिवार

June 20, 2026

फाल्टा थाने पर हमले की मास्टरमाइंड रेजिना बीबी भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

June 20, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.