Bokaro: पेंशनर्स कल्याण समाज बोकारो द्वारा सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय से मिलकर महासंघ भवन मरमती का प्रगति के बारे में जानकारी लिया . उसके बाद अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग से मिलकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं बिजली आपूर्ति बाधित एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करने उनकी समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया गया, उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी लोगों की कार्य को प्राथमिकता से किया जाएगा. किसी तरह की शिकायत होने पर सीधे संपर्क कर सकते है. कई समस्याओं को समाधान भी किया.!
वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं नगर निगम में स्वास्थ्य केन्द्रो का खोले जाने पर कैलाश नगर में वैसे जगह पर स्वास्थ्य केंद्र को खोला गया है जहां एंबुलेंस भी जाने की सुविधा नहीं है, मेयर भोलू पासवान से तुरंत सिविल सर्जन से बात करते हुए इसे दूसरे जगह पर खोलने का आग्रह किया. जहां रोड एवं एंबुलेंस जाने की पूरी व्यवस्था हो जिससे नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधा में सहूलियत हो.! पुराने मांग पत्र जो दिए थे उसे पर विशेष चर्चा करते हुए पुनः उस पर प्राथमिकता से कार्य करने का आग्रह किया गया.! मांग पत्र देने वालों में पेंशनर्स कल्याण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण मुरारी सचिन मलिक प्रसाद यादव उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह एवं सुबोध प्रसाद सिंह द्वारा दिया गया





