फॉण्ट कनवर्टर NEW

घरेलू विवाद कैसे बना गोलीबारी की वजह? पुलिस ने खोला पूरा राज

Jamshedpur News: परसुडीह में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने घंटों की खोजबीन और तकनीकी जांच के बाद खुलासा कर दिया है। गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को बताया कि इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: परसुडीह में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने घंटों की खोजबीन और तकनीकी जांच के बाद खुलासा कर दिया है। गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को बताया कि इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू (22), मोहम्मद शाहबाज उर्फ भोदू (19) और राहुल कुमार (26) शामिल हैं।

घरेलू विवाद बना गोलीबारी की वजह

पिस्तौल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार।

एसपी ने बताया कि 14 नवंबर की रात जावेद खान और उनकी पत्नी हीना के बीच घरेलू झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि हीना ने लेदा गैंग के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि बिट्टू, शाहबाज और राहुल जावेद पर जान से मारने की नीयत से पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।

हथियार समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी लोकेशन और गुप्त सूचना की मदद से आरोपियों का ठिकाना तलाशा और तीनों को दबोच लिया। इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैग्जीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में इस्तेमाल हुए हथियार भी इन्हीं के पास मिले हैं, जो उनके खिलाफ मजबूत सबूत हैं।

जांच जारी, नए खुलासों के संकेत

तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग की पहले की गतिविधियाँ क्या रही हैं और क्या किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से इनका संबंध है। मामले की जांच अभी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram