फॉण्ट कनवर्टर NEW

IndiGo फ्लाइट में धुआं दिखने से हड़कंप, राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से मुंबई जा रही IndiGo फ्लाइट में धुआं दिखाई देने के बाद विमान को राजकोट डायवर्ट कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बताए गए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Rajkot: दुबई से मुंबई जा रही IndiGo फ्लाइट में अचानक धुआं दिखाई देने के बाद विमान को राजकोट एयरपोर्ट डायवर्ट कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में धुआं नजर आने के बाद पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और राजकोट की ओर जाने का फैसला लिया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।

Read more: IndiGo विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तृणमूल सांसद बोलीं – पायलट को सैल्यूट

घटना की सूचना मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट हो गईं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट पर जरूरी इंतजाम किए गए।

फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें रहीं तैयार

संभावित खतरे को देखते हुए राजकोट एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तैनात की गईं। 108 एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान की लैंडिंग से पहले आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं।

राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा विमान

इसके बाद विमान ने राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की। घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूरे घटनाक्रम के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने सतर्कता बनाए रखी और स्थिति नियंत्रण में रही।

धुआं उठने के कारणों की जांच शुरू

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विमान के भीतर धुआं किस कारण से दिखाई दिया। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Read more: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram