फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित July 26, 2026 written by public adda. Com रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार रात भुवनेश्वर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी आने के बाद ग्राउंडेड कर दी गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार रात भुवनेश्वर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी आने के बाद ग्राउंडेड कर दी गई। विमान शाम करीब छह बजे सुरक्षित रूप से रांची पहुंचा था। फ्लाइट में करीब 70 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान की रूटीन तकनीकी जांच के दौरान उसमें तकनीकी खराबी पाई गई। इसी बीच भुवनेश्वर जाने वाले यात्री विमान में सवार हो चुके थे, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें खराबी की जानकारी दी गई और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया।

यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द कर उसमें जाने वाले यात्रियों को भुवनेश्वर भेजा गया।

एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद नियमित जांच में तकनीकी कमी सामने आई। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एहतियातन फ्लाइट को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram