फॉण्ट कनवर्टर NEW

शहीद स्थल में पांडेय गणपत राय की 216 वीं जयंती मनाई गई

रांची। जिला स्कूल स्थित शहीद स्थल में शुक्रवार को शहीद पांडेय गणपत राय की 216 वीं जयंती मनाई गई। शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में शहीद पांडेय गणपत राय की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जिला स्कूल स्थित शहीद स्थल में शुक्रवार को शहीद पांडेय गणपत राय की 216 वीं जयंती मनाई गई। शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में शहीद पांडेय गणपत राय की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 1857 की क्रांति में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। पुष्प अर्पित करने में मुख्य रूप से समिति के सचिव डॉ राम प्रवेश, शिक्षाविद हरविंदर वीर सिंह, विमल किशोर, शंकर आजाद, वीरेंद्र कुमार सिंह, किशन अग्रवाल, रवि दत्त, हरदीप सिंह, आजम अहमद, पशुपति नाथ सिंह, मो इसराइल खालिद, अयाज अख्तर, सोनू , आदित्य मोनू शामिल थे। ज्ञात हो कि शहीद पांडेय गणपत राय ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे और आजादी के लिए अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की थी। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड स्थित भौंरो गांव निवासी शहीद पांडेय गणपत राय देश के सच्चे सपूत थे। उनकी याद में भंडरा प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा विकास मेला का आयोजन किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram