फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, राज्य स्तरीय स्पर्धा में 6 पदक

Medininagar: बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित खेल परिसर में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में पलामू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल छह पदक हासिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Medininagar: बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित खेल परिसर में आयोजित तृतीय झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में पलामू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल छह पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शॉट पुट में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली सुहानी सिंह और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाली शिवानी कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि खेल में सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है। खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर परिश्रम की भावना विकसित होती है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पलामू के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान उपलब्धि को अंतिम मंजिल न मानें, बल्कि इसे आगे बढ़ने की शुरुआत समझें।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करने और अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पलामू में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच, बेहतर मार्गदर्शन और लगातार प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की।

उपायुक्त ने पदक विजेता खिलाड़ियों से अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करने के साथ जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram