Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाकिस्तान में 80 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 40 यात्रियों की मौत, मचा कोहराम
World

पाकिस्तान में 80 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 40 यात्रियों की मौत, मचा कोहराम

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सीमा के पास एक यात्री बस के 80 फीट गहरी खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हैं।
By Samsul HaqueJuly 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Islamabad, Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पाकिस्तानी मीडिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से बताया कि बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से रवाना होकर प्रांतीय सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में प्रवेश करते ही पेशावर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Read more: पाकिस्तानी हैंडलर रच रहे थे दिल्ली में तबाही का खेल, पंजाब से दबोचे गए 4 आरोपी

सीमा पार करते ही हुआ भीषण हादसा, 40 की मौत

पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसा में अब तक 40 मुसाफिरों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया सहायक शाहिद रिंद और केपी रेस्क्यू 1122 की टीम ने आधिकारिक तौर पर हताहतों के इन आंकड़ों की पुष्टि की है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के आदेश पर दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन और संबंधित आपदा प्रबंधन विभागों ने मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

80 फीट नीचे गिरी बस, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते से रेस्क्यू में आई दिक्कत

झोब इमरजेंसी सेंटर के प्रमुख सनाउल्लाह शेरानी ने बताया कि बस करीब 70 से 80 फीट गहरी खाई में गिरी थी। इलाका बेहद दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी होने की वजह से बचाव टीमों को शुरुआती रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे के वक्त बस में कुल 48 यात्री सवार थे। सभी आठ घायलों को इलाज के लिए झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (DHQ) में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए इसी अस्पताल भेजा गया है।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सीएम बुगती ने जताया दुख

इस भीषण सड़क हादसा पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को घायलों को हर मुमकिन और बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने दुख जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

श्रीलंका की जेल में हिंसक झड़प, अधिकारियों सहित कई की मौ’त

July 9, 2026

RECENT ADDA.

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत एक्सपोर्ट इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की

July 11, 2026

पशुपालकों से सरकार की निःशुल्क टीकाकरण योजना का लाभ उठाने की अपील

July 10, 2026

दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, वितरण शिविर में 10 लाभार्थियों को मिली सहायता

July 10, 2026

जहरीली दवा खाने से छात्रा की तबीयत बिगड़ी, मामले की जांच शुरू

July 10, 2026

मोटर दुर्घटना पीड़ितों को समय पर मिले मुआवजा, पीडीजे ने बीमा कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.