Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»पाकिस्तानी हैंडलर रच रहे थे दिल्ली में तबाही का खेल, पंजाब से दबोचे गए 4 आरोपी
India

पाकिस्तानी हैंडलर रच रहे थे दिल्ली में तबाही का खेल, पंजाब से दबोचे गए 4 आरोपी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे पंजाब के 4 आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
By Samsul HaqueJuly 2, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार खतरनाक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कामयाबी एसीपी विवेक कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम को एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन के दौरान मिली। पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके गुर्गों के सीधे संपर्क में थे और दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की नजरों से बचने के लिए ये सभी आरोपी पाकिस्तानी आकाओं द्वारा मुहैया कराए गए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी, जिगाना पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंट सिंह उर्फ ऋषि, साजन सिंह उर्फ हनी (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। ये सभी पंजाब के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से तुर्की मेड 1 जिगाना पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। स्पेशल सेल को पहले ही खुफिया इनपुट मिले थे कि आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी दिल्ली-एनसीआर में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पंजाब के युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर रहा है।

दिल्ली में धार्मिक स्थल और पुलिस थाने थे निशाने पर

तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने सबसे पहले पंजाब के अमृतसर से शुभदीप सिंह को दबोचा। पूछताछ में शुभदीप ने कबूला कि वह ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार और ड्रग्स मंगाता था। इसके बाद उसके दो साथियों गुरजंट सिंह और साजन सिंह को भी पंजाब से गिरफ्तार किया गया। नेटवर्क का चौथा आरोपी गगनप्रीत 24 जून को दिल्ली से पकड़ा गया, जिसके मोबाइल से चौंकाने वाले सबूत मिले। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने गगनप्रीत को दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पुलिस स्टेशनों और पिकेट्स की रेकी करने के साथ-साथ वहां फायरिंग करने का टारगेट दिया था।

ड्रोन से मंगाते थे हथियार, पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक रहने वाला मुख्य आरोपी शुभदीप सिंह और उसका चचेरा भाई गुरजंट ड्रग्स व हथियारों की डिलीवरी के लिए पूरी तरह ड्रोन पर निर्भर थे। आरोपी साजन सिंह और शुभदीप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस (ड्रग्स) मामलों में पहले भी जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं, फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला गगनप्रीत सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकियों के जाल में फंसा था और दिल्ली में संवेदनशील ठिकानों के वीडियो बना रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

40 फीट नीचे काम कर रहे थे मजदूर, तभी ऊपर से जो गिरा… मच गया कोहराम!

July 2, 2026

बिहार विधान परिषद के 10 सदस्यों ने ली शपथ, पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

July 1, 2026

NEET PG 2026 का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

July 1, 2026

RECENT ADDA.

पाकिस्तानी हैंडलर रच रहे थे दिल्ली में तबाही का खेल, पंजाब से दबोचे गए 4 आरोपी

July 2, 2026

40 फीट नीचे काम कर रहे थे मजदूर, तभी ऊपर से जो गिरा… मच गया कोहराम!

July 2, 2026

117 किलो के बच्चे की हार्ट फेलियर से मौत, पेरेंट्स पर मर्डर का केस

July 2, 2026

लोकप्रियता की बड़ी कीमत! मॉडल को छोड़ना पड़ा शहर, गांव में भी नहीं मिली निजता

July 2, 2026

स्कॉटिश मनी ट्री: इस पेड़ पर फलों की जगह जड़े हैं हजारों सिक्के, जानिए इसकी वजह

July 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.